अयोध्या कचहरी को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जाँच मे जुटी पुलिस

फैजाबाद जिला कोर्ट में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कचहरी में एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ. इसके बाद पुलिस महकमा में हड़कंप सा मच गया है. दरअसल जिला जज कोर्ट में धमकी भरा पत्र रजिस्टर्ड डाक से प्राप्त हुआ जिसमे अयोध्या कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.

Desk : फैजाबाद जिला कोर्ट में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कचहरी में एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ. इसके बाद पुलिस महकमा में हड़कंप सा मच गया है. दरअसल जिला जज कोर्ट में धमकी भरा पत्र रजिस्टर्ड डाक से प्राप्त हुआ जिसमे अयोध्या कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. पत्र मिलने के बाद से पुलिस हरकत मे आई है और मामले की जाँच मे जुट गई है. पत्र मिलने के बाद से कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, इसके अलावा पुलिस डॉग स्क्वायड के जरिए भी छानबीन करने में जुटी है. जानकारी के अनुसार पत्र में पूराकलंदर के निवासी के एक व्यक्ति का नाम लिखा है. हालांकि नगर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

आपको बता दें कि कोर्ट परिसर में धमकी भरा लेटर मिलने के बाद वकीलों में दहशत फैल गई है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इसी के साथ अयोध्या मे अन्य स्थानों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.

Related Articles

Back to top button