UP Board Result : 10वीं मे टॉप करने वाले प्रिंस पटेल ने भारत समाचार से बताया अपना फ्यूचर प्लान,जानें क्या कहा

उत्तर प्रदेश माध्यम शिक्षा बोर्ड ने आज हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित कर दिया। जिसमें कानपुर के प्रिंस पटेल ने टॉप किया। वही इस परीक्षा में कानपुर की संस्कृति ठाकुर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान किरन कुशवाहा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि तीसरे स्थान पर कन्नौज के अनिकेत शर्मा रहें जिन्हें इस परीक्षा में तीसरा स्थान मिला।

वहीं अब यूपी बोर्ड मे टॉप  करने वाले प्रिंस पटेल ने भारत समाचार से बात करते हुए कहा कि किताबों से ही उन्होंने अध्यन किया और खुद से ही नोटस बना के टॉपर का मुकाम हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने जूनियर्स को यह सलाह दी की किताबों से ही पढ़ कर आप इस मुकाम को पा सकते है। साथ ही प्रिंस ने अपने फ्यूचर प्लान के बारे में भारत समाचार से बात करते हुए कहा कि उन्हें आगे चलकर NDA ऑफिसर बनना है।

वहीं इससे पहले कानपुर की संस्कृति ठाकुर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं किरन कुशवाहा ने  भारत समाचार से बात करते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत का नतीजा है। इसी कारण उम्मीद के अनुसार मार्क्स आए हैं। पहले से ही इंटरनल एग्जाम और दूसरे एग्जाम को गंभीरता से लेकर उसके अनुसार ही प्रिपरेशन की थी। अब मेरा फोकस अपने फ्यूचर पर है। उसी को लेकर तैयारी कर रही हूं। और इस परीक्षा के दौरान माता पिता ने भी पूरा सहयोग किया। साथ ही उन्होंने बताया की उन्हें आगे चलकर DM बनना है।

Related Articles

Back to top button