दिल्ली: संसद में आज मानसून सत्र का पांचवा दिन है. पिछले चार दिनों की तरह आज भी सत्र की शुरूआत हंगामे के साथ ही हुई और लगातार हंगामे के चलते कार्यवाही स्थगित कर दी गई.
गुरुवार को संसद में प्रश्नकाल हुआ और इस दौरान मौखिक उत्तरों के लिए सूचीबद्ध 15 में से 13 सवाल लिए गए। सवाल-जवाब के बीच भी विपक्षी सांसदों के महंगाई और जीएसटी जैसे मुद्दों पर हंगामा बराबर जारी रहा। पांचवे दिन यानी शु्क्रवार को भी महंगाई और बढ़ते दामों के खिलाफ विपक्ष संसद में प्रदर्शन कर रहा है जिसकी वजह से कार्यवाही स्थगित कर दी गई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के सत्र की शुरुआत से पहले आगामी रणनीति पर चर्चा करने के लिए अपने शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, प्रह्लाद जोशी, अनुराग सिंह ठाकुर सहित कई बड़े नेता शामिल हुए.









