ग्रीन और क्लीन सिटी के तहत आयोजित किया गया हरेला पर्व, सीएम ने दी इलेक्ट्रिक बसों की सौगात

राजधानी देहरादून में नगर निगम द्वारा आज हरेला पर्व का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत करते हुए पौधारोपण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी देकर रवाना किया

राजधानी देहरादून में नगर निगम द्वारा आज हरेला पर्व का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत करते हुए पौधारोपण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व कार्यक्रम में पहुंचते ही इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी देकर रवाना किया और साथ ही इलेक्ट्रिक बस में सफर भी किया।

हरेला पर्व के आयोजन के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “इस बार हरेला पर पूरे 1 माह तक मनाया जाएगा और राज्य में ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून को ग्रीन सिटी और क्लीन सिटी बनाने की ओर सरकार लगातार काम कर रही है इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से राजधानी देहरादून में प्रदूषण का स्तर कम होगा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून क़ो इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा देते हुए  आज  5 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक राजपुर रोड खजान दास, विधायक कैंट सविता कपूर, अनिल डबराल, सतीश कश्यप, राजेश रावत, रंजीत भंडारी आदि मौजूद रहे।

स्मार्ट सिटी के अंतर्गत पुरे देहरादून में ऐसी 30 बसे चलनी है प्रदूषण रहित बसों क़ो देहरादून के कई रूट्स पर चलाया जा रहा है जिससे आम जनता क़ो राहत मिलेगी वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार और जगहों पर भी ऐसी बसों क़ो चलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button