4600 ग्रेड पे मामले में पुलिसकर्मियों के परिजनों की चेतावनी, फैसला नही हुआ तो पूरे प्रदेश में होगा उग्र धरना प्रदर्शन

उत्तराखंड पुलिस में साल 2001 में भर्ती हुए आरक्षीयो के 4600 ग्रेड पे मामले में पुलिसकर्मियों के परिजनों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है

उत्तराखंड पुलिस में साल 2001 में भर्ती हुए आरक्षीयो के 4600 ग्रेड पे मामले में पुलिसकर्मियों के परिजनों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि जल्द ही अगर 4600 ग्रेड पे पर फैसला नहीं लिया गया तो पूरे उत्तराखंड में उग्र धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

उत्तराखंड में लंबे समय से आरक्षियों के 4600 ग्रेड पे को लेकर पुलिसकर्मियों के परिजन मांग कर रहे हैं। उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इन परिजनों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन भी किया था जिसके बाद राज्य के डीजीपी ने जल्द ही इस पर फैसला लेने की बात कही थी।

उसके बाद पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4600 ग्रेड पे पर जल्द फैसला लेने की बात कही थी। जिससे सभी पुलिसकर्मियों के परिजनों में खुशी का माहौल था। चुनाव बीत गए और मुख्यमंत्री के इस वादे को लगभग 1 साल पूरा होने जा रहा है, लेकिन अब तक सरकार में 4600 ग्रेड पे को लेकर कोई भी फैसला नहीं लिया है।

सरकार की इसी बात से नाराज होकर पुलिसकर्मियों के परिजनों ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने का मन बनाया है पुलिसकर्मियों के नाराज परिजनों ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार 4600 ग्रेड पे देने में अक्षम है तो वह प्रदेश में प्रदर्शन भी करेंगे और सरकार के खिलाफ कोर्ट भी जाएंगे।

Related Articles

Back to top button