UKSSSC: विवादों में घिरी 2015 -16 की दरोगा भर्ती, पुलिस मुख्यालय ने भेजा जाँच का प्रस्ताव !

2015-16 में हुई दरोगा भर्ती परीक्षा भी विवादो में घिरी है। पुलिस मुख्यालय की तरफ से शासन को जांच के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है...

2015-16 में हुई दरोगा भर्ती परीक्षा भी विवादो में घिरी है। पुलिस मुख्यालय की तरफ से शासन को जांच के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। खास बात है की इस जांच को विजिलेंस द्वारा कराए जाने का प्रस्ताव मुख्यालय से शासन के गृह विभाग को भेजा गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी से इस प्रस्ताव भेजे जाने की पुष्टि की है। आपको बता दें कि 339 अभ्यर्थी परीक्षा देकर दरोगा बने थे। दरअसल UKSSSC पेपर लीक मामले में की जा रही जांच में STF के द्वारा कल पंतनगर विश्व विद्यालय के रिटायर्ड असिस्टेंट ऑफिसर दिनेश चंद जोशी को गिरफ्तार किया गया था।

दरोगा भर्ती की परीक्षा भी पंतनगर विश्व विद्यालय के द्वारा ही कराई गई थी। चल रही कई चर्चाओं व शिकायतों के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने जांच कराने के सम्बन्ध में प्रस्ताव भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button