Hardoi: गर्रा नदी में गिरी किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी !

शनिवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पाली क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई। जिले में करीब 40 लोगों से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली गर्रा नदी में गिर गयी है...

शनिवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पाली क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई। जिले में करीब 40 लोगों से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली गर्रा नदी में गिर गयी है। पुल की रेलिंग टूटने से ये पूरा हादसा हुआ। इस हादसे से जिले में सदमें का माहौल है। ट्रेक्टर ट्राली के गिरने के बाद 7 लोगों ने नदी में तैर कर अपनी जान बचाई।

जिसने भी इस हादसे के बारे में सुना तुरंत नदी की ओर चल दिया। हादसा इतना भयानक था की आज सुनने बाले की रूह काँप गयी। चारो तरफ बचाओ बचाओ की आवाज आ रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस और NDRF,SDRF की टीमों ने रात भर पड़ताल का अभियान चलाया।

जानकारी के मुताबिक 14 लोगों को पहले ही सुरक्षित निकाल लिया गया था। 3 व्यक्ति का शव भी बरामद किया गया है। जबकि अभी भी कई लोगों के नदी में डूबे होने की आशंका है। टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना को संज्ञान में लिया है। लखनऊ जोन के आईजी घटना का निरिक्षण करने पहुंचे है। जबकि जिले के डीएम और एसपी पहले से ही घटना स्थल पर मौजूद हैं।

बता दें कि गर्रा नदी पुल से बेगराजपुर गांव करीब एक किलोमीटर दूर है। गांव की आबादी लगभग 800 है। गांव के किसान सुबह खेतों से खीरा तोड़कर मंडी में बेचने निकले थे। वापस आते समय दोपहर में यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना पाकर पूरे गांव में कोहराम मच गया।

Related Articles

Back to top button