Lucknow: UP नौकरशाही में आया भूचाल, 16 सीनियर IAS अफसरों का हुआ तबादला

प्रदेश की योगी सरकार लोकहितों को ध्यान में रखते हुए समय समय पर प्रशासनिक फेरबदल करती रहती है। इसी कड़ी में वृहस्पतिवार को देर रात यूपी की ब्यूरोक्रेसी में कई बड़े फेरबदल...

प्रदेश की योगी सरकार लोकहितों को ध्यान में रखते हुए समय समय पर प्रशासनिक फेरबदल करती रहती है। इसी कड़ी में वृहस्पतिवार को देर रात यूपी की ब्यूरोक्रेसी में कई बड़े फेरबदल देखने को मिले। सबसे पहले पुलिस विभाग और फिर देर शाम लोक प्रशासन में 16 आईएएस अफसरों के तबादलों से प्रदेश की अफसरशाही में हड़कंप मच गया।

इन तबादलों के पीछे सरकार की मंशा है की सरकारी काम काज को और तेज़ी से किया जा सके। मार्च 2017 से ही प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बनते ही पुलिस महकमें से लेकर शीर्ष प्रशासन और ब्यूरोक्रेसी में एक क्रमबद्ध तरीके से तबादलों का सिलसिला देखने को मिलता है।

यूपी की नौकरशाही में भूचाल आ गया हैं। 16 सीनियर आईएएस अफसरों का तबादला किया गया हैं। कई बड़े बड़े अफसरों के विकेट गिरे हैं। संजय प्रसाद सबसे ताकतवर बनकर उभरे। नवनीत सहगल सूचना विभाग से हटाया गया है। अब वे खेल विभाग देखेंगे। अमित मोहन भी आउट अब वे MSME देखेंगे।

जिन अफसरों के तबादले किये गए हैं उनकी लिस्ट कुछ इस प्रकार है.

  • हिमांशु कुमार प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास और RES बने
  • डॉ. हरिओम प्रमुख सचिव समाज कल्याण बने
  • पार्थ सारथी सेन शर्मा प्रमुख सचिव स्वास्थ्य बने
  • मोनिका गर्ग एसीएस अल्पसंख्यक कल्याण बनी
  • अमित मोहन प्रसाद प्रमुख सचिव लघु उद्योग बने
  • महेश गुप्ता अपर मुख्य सचिव ऊर्जा बने
  • कल्पना अवस्थी प्रमुख सचिव राज्यपाल बनीं
  • नवनीत सहगल ACS खेलकूद विभाग बने।
  • एसीएस मेश्राम को प्रमुख सचिव धर्मार्थ का भी चार्ज।
  • आईआईडीसी अरविंद कुमार को यूपीडा का चार्ज।
  • राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव कारागार बने।
  • APC मनोज कुमार सिंह को ऊद्यान विभाग का भी चार्ज दिया गया हैं।
  • सुधीर बोगड़े प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा बने
  • संजय प्रसाद को प्रमुख सचिव गृह बने रहेंगे, संजय प्रसाद सीएम के भी प्रमुख सचिव बने रहेंगे, संजय प्रसाद को सूचना विभाग का भी चार्ज मिला।
  • दीपक कुमार प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा, दीपक कुमार के पास बेसिक शिक्षा भी बना रहेगा।
  • अराधना शुक्ला ACS आयुष विभाग बनीं हैं।

Related Articles

Back to top button