
लखनऊ. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं अध्यक्ष शिवपाल यादव आज पार्टी प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक के मायने अखिलेश से उनकी खटपट की खबरें और सीएम योगी से हाल में बढ़ी उनकी नजदीकियों के बाद काफी बढ़ जाते हैं। आगामी निकाय चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भी पार्टी की रणनीतियों के ऊपर के चर्चा होना संभव है।
गुरूवार को होने जा रही प्रसपा अध्यक्ष की पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक हलचल को तेज कर दिया है। इस बैठक में सपा के साथ गठबंधन के भविष्य व नयी रणनीतिक संभावभवनाओं पर चर्चा हो सकती है। हाल के दिनों में आयी शिवपाल यादव की मुख्यमंत्री योगी से बढ़ी नजदीकियों से उत्पन्न नए समीकरणों पर भी चर्चा हो सकती है। सूबे में होने वाले निकाय चुनाव भी 2022 में तय है, इस पर भी प्रसपा की रणनीतियों और प्रभावित मुद्दों पर भी कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव और उसमें पार्टी की भूमिक पर चर्चा के विषय के मद्देनज़र भी इस बैठक के मायने बढ़ जाते हैं।
पार्टी के भविष्य ही नहीं बल्कि स्वयं मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल यादव के राजनीतिक भविष्य को लेकर भी यह बैठक महत्वपूर्ण है। गौरतलब है की जब से शिवपाल ने खुद को सपा से अलग हो अपनी नयी पार्टी बनायीं तब से उनकी भी यूपी की राजनीति में स्थिति अस्थिर ही रही है। यूपी विधानसभा में भी पार्टी की सिर्फ एक ही सीट है, जो की खुद शिवपाल की है। शिवपाल यादव के भी राजनीतिक भविष्य को लेकर भी यह बैठक महत्वपूर्ण हो जाती है।









