
शनिवार देर रात लखनऊ कानपुर रोड पर उन्नाव के पास एक बड़ा हादसा हो गया हैं। उन्नाव के चन्द्रिका देवी मंदिर से दर्शन कर के वापस आ रहे थे तभी 25 लोगों की मौत की खबर सामने आयी हैं। साथ ही साथ कई लोग घायल भी हैं। इस भीषण सड़क हादसे से इलाके में अफरा तफरी का माहौल हैं।
दरअसल कानपुर – लखनऊ रोड पर एक हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक एक परिवार के कुछ लोग ट्रेक्टर से ट्रॉली पर बैठ कर उन्नाव के चन्द्रिका देवी मंदिर से दर्शन करने के बाद वापस घर जा रहे थे। तभी अचानक ट्रॉली की पलटने से एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रॉली पर सवार 25 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी हैं। जिसमें 11 बच्चे हैं और 11 महिलाएं शामिल हैं।
सभी घायल व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया हैं। स्थानीय लोग और पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की जानकारी मिलते ही इस पर खेद व्यक्त किया हैं। हादसे में हुई जनहानि पर खेद व्यक्त करते हुए CM योगी ने अधिकारियों को मौके पर पहुँचने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ घायलों के समुचित उपचार का भी निर्देश दिया गया हैं









