
UP : नेता जी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद अब समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में 21 अक्टूबर को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम तय किया है. इस सम्बन्ध में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने एक पत्र जारी करते हुए सभी जिला अध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों के साथ सभी नेताओं को इस सम्बन्ध में निर्देश जारी किए है। आपको बता दे की सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हो गया था. वह काफी दिनों से अस्पताल में भर्ती थे.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) October 13, 2022
➡नेताजी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देगी सपा
➡21 अक्टूबर को प्रदेश भर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम
➡हर जिले में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन होगा
➡नेताजी को श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया जाएगा
➡नेता,कार्यकर्ता और समर्थक नेताजी को नमन करेंगे.#Lucknow pic.twitter.com/wRe6iAQTki
नेता जी मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार 11 अक्टूबर को उनके पैतृक निवास सैफई में किया गया था.जहाँ पर देश और प्रदेश की राजनीति के दिग्गजों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये थे.अखिलेश यादव परिवार के साथ सैफई में है और वह अंतिम क्रिया के बाद के रीतिरिवाजों का निर्वाहन कर रहे है.
समाजवादी पार्टी अपने नेता और सपा संरक्षक को बड़े स्तर पर याद करते हुए 21 अक्टूबर को सभी जिलों पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करने जा रही है इस सम्बन्ध में पार्टी ने एक पत्र के माध्यम से कार्यक्रम को आयोजन करने के निर्देश जारी किये है.









