उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर सियासी दलों ने अंदरखाने तैयारियां शुरु कर दी है। इसी कड़ी में सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर बुधवार को अम्बेडकरनगर पहुंचे।ओपी राजभर ने निकाय चुनाव, समेत कई मुद्दों पर मीडिया से खुलकर बात की। इस दौरान राजभर ने सपा पर निशाना भी साधा और बीजेपी से अपनी नजदीकियों पर भी खुलकर बात की.
अम्बेडकरनगर
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) December 21, 2022
➡सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर का बयान
➡डिप्टी CM ब्रजेश पाठक से मुलाकात पर बोले राजभर
➡ब्रजेश पाठक की पार्टी अलग है और हमारी पार्टी अलग
➡रास्ते अलग-अलग है लेकिन दिल एक है- ओपी राजभर#AmbedkarNagar @oprajbhar @SBSP4INDIA pic.twitter.com/TmTXFdnvmK
मीडिया से बात करते हुए सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात पर कहा कि ब्रजेश पाठक की पार्टी अलग है और हमारी पार्टी अलग है. रास्ते अलग-अलग है लेकिन दिल एक है. सुभासपा प्रमुख ने कहा कि अटल जी कहते थे गरीबों को शिक्षा और स्वास्थ्य फ्री दो.हम भी वही चाहते हैं और वो भी वही चाहते हैं.इस दौरान मीडिया ने जब सुभासपा प्रमुख से बीजेपी में शामिल होने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि राजनीति में संभावनाओं का खेल है.
बीजेपी से सुभासपा की नजदीकी किसी से छुपी नहीं है, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और ओपी राजभर कई बार सार्वजानिक मंच पर एक साथ देखे गए है जिसके बाद से ही उनकी बीजेपी में शामिल होने की चर्चाओं का बाजार गर्म है.









