हजारों घरों का आज सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला, HC के निर्देश पर प्रशासन कर चुका है तोड़ने का इंतजाम

प्रशासन अतिक्रमण खाली कराने की पूरी तैयारी कर चुका है। आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले आने का प्रशासन और लोगों दोनों इंतजार कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के इंतजार में बनभूलपुरा के अतिक्रमण क्षेत्र के लोग। लगातार ठंड में बैठकर अपने हक में फैसले की दुआएं कर रहे हैं। बीते 20 दिसंबर को नैनीताल हाई कोर्ट ने अतिक्रमण खाली करने के निर्देश दिये थे। अतिक्रमण की जद में 4365 घर आ रहे हैं। जिनमें सरकारी स्कूल, मस्जिद, मंदिर और दो इंटर कॉलेज भी हैं। प्रशासन अतिक्रमण खाली कराने की पूरी तैयारी कर चुका है। आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले आने का प्रशासन और लोगों दोनों इंतजार कर रहे हैं।

हल्द्वानी रेलवे अतिक्रमण मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है, इसके बाद आज यह साफ हो जाएगा रेलवे की ज़मीन पर काबिज लोगों राहत मिलती है या रेलवे को अतिक्रमण हटाने का आदेश मिलता है। वनभूलपुरा इलाके में दुआओं का दौर शुरू हो गया है, यहाँ मुस्लिम महिलाएं अपने हक में फैसले क़े लिये दुआएँ माग रही है।

हल्द्वानी वनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है, इधर लगातार दुआएं चल रहीं हैं। महिलाएं और पुरूष लगातार दुआएं कर रहे हैं कि फैसला उनके हक में आये। इधर आज एन्टी caa आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहीं उजमा परवीन भी हल्द्वानी पहुँच चुकी हैं और उन्होंने साफ तौर पर कहा एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत यह सब घटनाक्रम घटा है लेकिन उम्मीद है सब अच्छा होगा लोगों की दुआएं जरूर कबूल होंगी।

Related Articles

Back to top button