जिम में बढ़ रहे मौत के मामले, वर्कआउट करते- करते लोग हो रहे शिकार, एक्सरसाइज से लगने लगा डर

जिम करते वक्त लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं, इन हादसो में सबसे ज्यादा हार्ट अटैक का मामला सामने आ रहा है। ताजा मामला लखनऊ से सामने आया है जहां पर 41 वर्षीय डॉक्टर को जिम में वर्कआउट के दौरान बड़ा हादसा हो गया।

जिम के दौरान लोगों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। जिम से रोज ऐसे-ऐसे नए मामले सामने आ रहे हैं जिसको देखकर हर कोई हैरान हो जा रहा है। जिम करते वक्त लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं, इन हादसो में सबसे ज्यादा हार्ट अटैक का मामला सामने आ रहा है। ताजा मामला लखनऊ से सामने आया है जहां पर 41 वर्षीय डॉक्टर को जिम में वर्कआउट के दौरान बड़ा हादसा हो गया।

फिट रहने के लिए प्रतिदिन एक्सरसाइज काफी जरुरी है इसकी सलाह चिकित्सक भी देतें हैं। एक्सरसाइज शरीर के लिए काफी आवश्यक है ऐसे में काफी लोगों को अब एक्सरसाइज से ही डर लगने लगा है। लेकिन इस बात पर भी ध्यान देने की जरुरत है कि आखिर हार्ट अटैक इतने कम उम्र के लोगों को अपना शिकार क्यों बना रहा है। इस पर विचार करने की जरुरत है।

शनिवार की सुबह लखनऊ के विकास नगर में जिम में वर्कआउट के दौरान डॉक्टर की मौत का मामला सामने आया है। 41 साल के डॉक्टर संजीव पाल की वर्कआउट के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर संजीव बाराबंकी में तैनात थे। पोस्टमार्टम से मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। इससे पहले कई टीवी एक्टर और जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव भी जिम मे हार्ट अटैक के चलते इस दुनिया को अलविदा कह गए। इन सभी के निधन के पीछे कारण एक ही कारण है वो है एक्सरसाइज के दौरान ही सभी को अटैक आया और दुनिया को अलविदा कह दिया। यहा पर सवाल ये है कि इतने कम उम्र के लोगों को हृदय घात का सामना क्यों करना पड़ रहा है?

Related Articles

Back to top button