
समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल को हजरतगंज पलिस के द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद अखिलेश यादव अचानक से पुलिस मुख्यालय पहुंचे। जहाँ उन्हें कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं मिला। इसके बाद वे वहीं बैठ गए। जहां उन्हें पीने के लिए चाय दी गयी जिसे पीने से अखिलेश यादव ने मना कर दिया।
अखिलेश यादव ने गंभीर आरोप लगाते पुलिस मुख्यालय में पीने के लिए मिली चाय को मना कर दिया, उन्होंने कहा मुझे सरकार पर भरोसा नहीं हैं। चाय मैं चाय नहीं पियूँगा। चाय में कुछ मिलाकर भी दिया जा सकता हैं। बाहर से चाय मगवाई जाएगी तो उसे पियूंगा। जिसके बाद सपा के नेताओं ने बाहर से चाय अंदर भेजी।
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल को रविवार सुबह हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने मनीष पर ट्विटर हैंडल के जरिये अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया हैं। उन टिप्पणियों के चलते उन पर हजरतगंज कोतवाली में कई मुकदमें दर्ज थे।
मनीष जगन की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी समाजवादी पार्टी की ओर से दी गई। आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा गया कि, ‘सपा के कार्यकर्ता मनीष अग्रवाल को लखनऊ पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करना निंदनीय एवं शर्मनाक हैं! आगे उसमें लिखा सपा कार्यकर्ता को अविलंब रिहा करे पुलिस।’
दरअसल बीते दिनों समाजवादी मीडिया सेल के ट्विटर अकाउंट से कई लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। उनके द्वारा भाजपा के नेताओं और प्रवक्ताओं के अतिरिक्त कई पत्रकारों को भी निशाना बनाया था। इसे लेकर लखनऊ के अलग-अलग थानों में लगातार शिकायतें दर्ज कराई जा रही थीं। मनीष की गिरफ्तारी का यही कारण माना जा रहा हैं।








