जोशीमठ के बाद कर्णप्रयाग में हुआ भू धंसाव, सदमें में जी रहे लोग !

चमोली जनपद में भूधंसाव रुकता नजर नही आ रहा है। जोशीमठ के बाद कर्णप्रयाग के बहुगुणा नगर, अपर बाजार और अब इसके बाद ...

चमोली जनपद में भूधंसाव रुकता नजर नही आ रहा है। जोशीमठ के बाद कर्णप्रयाग के बहुगुणा नगर, अपर बाजार और अब इसके बाद कर्णप्रयाग के ही सुभाषनगर के कुछ भवनों में भूधंसाव से लोग डर के साए में जी रहे है। लोगो का कहना है कि जब कोई बड़ा हादसा होगा तभी सरकार उनकी सुनेगी।

कर्णप्रयाग के सुभाषनगर में कुछ परिवार भूधंसाव की चपेट में आ गए। लोगो का कहना है कि नगर पालिका द्वारा कुछ समय पूर्व सुभाषनगर के लिए एप्रोच सड़क का निर्माण किया था। लेकिन उसके बाद पालिका ने एप्रोच मार्ग के किनारे पुश्ते नही दिए। जिसके बाद से लगातार उनकी मकानों में भुधंसाव शुरू हो गया। और धीरे धीरे मकानों में दरार पड़ना शुरू हो गई। जिससे उन्हें मजबूरी में अपने घरों में रहना पड़ रहा है।

एक ओर सरकार जोशीमठ में अपना पूरा तंत्र बिठाए बैठे है। वही दूसरी ओर कर्णप्रयाग के सुभाषनगर में लोग डर के साए में जी रहे है। लोगो का कहना कि इस सन्दर्भ में वे कई बार शासन प्रशासन को पत्राचार कर चुके है। लेकिन आज तक उन पर कोई कार्यवाही नही हो पाई है।

Related Articles

Back to top button