Wrestlers Protest: जंतर मंतर पर ओलंपियंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाया आरोप- बंद कमरे में होता है शोषण, हमारे पास हैं सबूत

विनेश फोगाट ने कहा कि हम सबकुछ दांव पर लगाकर यहां बैठे हैं, शोषण के कारण लड़कियों ने कुश्ती छोड़ी, अध्यक्ष हमारे सामने 2 मिनट नहीं बैठ सकते। विनेश फोगाट ने कहा कि बैठक में मिले आश्वासन से हम खुश नहीं,

बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, वीनेश भोगाट की मौजूदगी में जंतर मंतर पर ओलंपियंस की प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। बजरंग पूनिया ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, यहां से नहीं हटेंगे, हमारे पास सबूत हैं, कार्रवाई नहीं तो केस दर्ज कराएंगे। पूनिया ने कहा कि हमें कुश्ती को दोबारा जीवित करना है, आरोप झूठे नहीं , हमारे पास सबूत हैं, सारे पहलवान हमारे साथ हैं, जल्द से जल्द कार्रवाई हो, हम अध्यक्ष का इस्तीफा लेकर रहेंगे।

विनेश फोगाट ने कहा कि बेटियों को सामने आने पर मजबूर न करें, इस्तीफा भी लेंगे, और जेल भी भिजवाएंगे, अभी हम जवाब का इंतजार कर रहे हैं, इंसाफ नहीं मिला तो पुलिस में जाएंगे। विनेश फोगाट ने कहा कि जब शोषण होता है तो एक कमरे के अंदर होता है वहाँ पे कैमरे नहीं लगाए जाते अगर कैमरे ही लगाए जाते तो ये लड़कियां कब का पहले बोल देती है और बाकी लोग थे जो कैमरे की रिकॉर्डिंग निकाल लाते हैं शोषण होता है वो बंद कमरे के अंदर होता है तो वो लड़कियां सबूत है वो लड़कियां शोषण का शिकार हुई हैं वो हमारे सामने आ रही हैं वो आप सबके सामने बैठी हैं आज इनमें से ही वो लड़कियां हैं मैं नहीं चाहती कि हम उनका खुलासा करें लेकिन हमें मजबूर किया गया तो हमें वो सब करना पड़ेगा जो हिंदुस्तान की लड़कियों के लिए हिंदुस्तान की महिलाओं के लिए सबसे बुरा दिन होगा।

विनेश फोगाट ने कहा कि हम सबकुछ दांव पर लगाकर यहां बैठे हैं, शोषण के कारण लड़कियों ने कुश्ती छोड़ी, अध्यक्ष हमारे सामने 2 मिनट नहीं बैठ सकते। विनेश फोगाट ने कहा कि बैठक में मिले आश्वासन से हम खुश नहीं, हम ठोस कार्रवाई चाहते हैं, हमारी लड़ाई सरकार से नहीं है। रेसलिंग से जुड़े लोग फेडरेशन में हों, ‘हम कुश्ती छोड़ कर बैठे हैं, अध्यक्ष पद नहीं छोड़ रहे’। विनेश फोगाट ने कहा कि हम डटे रहेंगे हम मेहनत छोड़ देंगे लेकिन हम यहाँ से तब तक नहीं जाएंगे जब तक अध्यक्ष को और उनके जितने भी जो ये करप्ट लोग बैठे हैं हर स्टेट में उनके लोग बैठे हैं, हर जगह पे उनके लोग बैठे हैं, हमारी जान को भी खतरा है, हम रात को, कल रात को भी अगर हम गए हैं, तो भी हमें डर है कि रात को कौन लोग हमारे साथ आएँगे, कौन हमारे साथ क्या करेगा? हमने पुलिस का प्रोटेक्शन भी नहीं लिया है।

Related Articles

Back to top button