
मेरठ. उत्तर प्रदेश सरकार में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह सोमवार को मेरठ पहुंचे। इस दौरान मंत्री धर्मपाल सिंह ने यूपी की कानून व्यवस्था, केंद्रीय बजट, किसान और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा बजट में किसान की आय दोगुनी हो इसका प्रावधान किया गया है। यूपी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हो रहा है, जिसमें दुनियाभर के उद्यमी पूंजी निवेश कर रहे हैं।
UP के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह सोमवार को मेरठ पहुंचे। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा किसान की आय दोगुनी हो बजट में इसका प्रावधान किया गया है।
दूसरे देशों में किसान को पेंशन नहीं मिलती है। फूलों की खेती के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हो रहा है, दुनियाभर के उद्यमी पूंजी निवेश कर रहे हैं।
मंत्री धर्मपाल ने कहा निराश्रित गोवंश को मार्च तक गौशाला पहुचायेंगे। दूध देने के बाद गाय छोड़ा तो जेल जाना पड़ सकता है। कानून व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा अपराधी को ज़मीन से खुदवाकर जेल भिजवाने का काम करेंगे। दूध के दाम बढ़ने पर मंत्री ने कहा दूध का पैसा गरीब के घर में जायेगा।









