
प्रयागराज. कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रयागराज दौरा रद्द हो गया है। राहुल गांधी के चार्टर्ड प्लेन को एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिली। राहुल गांधी को बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जाना था। राहुल को फिर वहां से सड़क मार्ग से प्रयागराज जाना था। राहुल गांधी की फ्लाइट को लैंडिंग की इजाजत नहीं मिलने पर कांग्रेस नेता अजय राय ने प्रशासन और सरकार पर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेता ने कहा सरकार राहुल गांधी की लोकप्रियता से डरी हुई है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की फ्लाइट को लैंडिंग की इजाजत नहीं मिली। कांग्रेस नेता अजय राय का जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा जिला प्रशासन के दबाव में लैंडिंग की इजाजत नहीं मिली। सरकार राहुल गांधी की लोकप्रियता से डरी हुई है।
बता दें, राहुल गांधी को वाराणसी से प्रयागराज जाना था। राहुल गांधी को 14 फरवरी को प्रयागराज में निजी कार्यक्रम में शामिल होना था। राहुल का विमान लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर उतरने वाला था। राहुल गांधी का विमान हवा में चक्कर लगाने के बाद लौट गया।









