भारत समाचार से बोले शिवपाल यादव, कहा चाहता हूँ ज्यादा से ज्यादा चले सदन, सुनी जाये किसानों की समस्याएं !

विधानसभा सत्र से पहले सोमवार को समाजवादी पार्टी ने विधानसभा के अंदर जोरदार प्रदर्शन किया। हालाँकि प्रदर्शन अधिक समय तक नहीं चला। इस प्रदर्शन को कवर करने गए मीडियाकर्मियों के साथ धक्का मुक्की के साथ साथ मारपीट की गई। इस प्रदर्शन के बीच में सपा राष्ट्रीय सचिव शिवपाल यादव ने भारत समाचार से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर अपने वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया हैं।

प्रदर्शन के दौरान भारत समाचार से बात करते हुए शिवपाल यादव ने कहा हमने हमेशा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा से ही शुरुआत की है और हम लोग चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा सदन सत्र चले। उन्होंने कहा वे चाहते हैं कि जितनी भी समस्याएं हैं, प्रदेश स्थिति किसानों से लेकर कई अन्य बड़ी समस्याएं ज्यादा से ज्यादा हाउस में उठायी जाएँ। आगे प्रदर्शन कब तक चलेगा या आगे समाजवादी पार्टी क्या तैयारी कर रही हैं इन सब सालों से बचते हुए उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

सपा नेता मनोज काका ने सदन शुरू होने से पहले समाचार एजेंसी ANI से बातचित करते हुए कहा, समाजवादी पार्टी इस बार इस बजट सत्र में पूरी ताकत के साथ भाग लेगी। साथ ही राज्य के लोगों की समस्याएं चाहे वह किसान, बेरोजगारी और अन्य मुद्दे हों, हमारी पार्टी विधानसभा में उठाएगी।

इस प्रदर्शन में सुरक्षा कर्मियों के द्वारा मीडिया कर्मचारियों के साथ भी धक्का मुक्की की गई। पुलिस, मार्शल के साथ सपा विधायकों की नोकझोंक हुई। जिसके बाद मार्शल ने मीडियाकर्मियों को धक्का देकर विधंसावभा से बहार जाने के लिए कहा। विधानसभा पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गई। इस दौरान एक पत्रकार ने मार्शल पर घुसा मारने का आरोप लगाया।

Related Articles

Back to top button