माफिया अतीक व अशरफ की हत्या पर प्रियंका गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- न्यायिक प्रक्रिया से खिलवाड़ सही नहीं!

माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या होने के बाद विपक्षी दल के नेता योगी सरकार पर हमलावर हैं. विपक्ष के नेताओं का कहना है कि सरकार कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है. इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है.

नई दिल्ली- माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या होने के बाद विपक्षी दल के नेता योगी सरकार पर हमलावर हैं. विपक्ष के नेताओं का कहना है कि सरकार कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है. इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हमारे देश के संविधान में कानून के बारे में लिखा गया है. यह क़ानून सर्वोपरि है. अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, मगर देश के क़ानून के तहत होनी चाहिए.

उन्होंने कहा किसी भी सियासी मक़सद से क़ानून के राज और न्यायिक प्रक्रिया से खिलवाड़ करना या उसका उल्लंघन करना हमारे लोकतंत्र के लिए सही नहीं है. जो भी ऐसा करता है, या ऐसे करने वालों को सरंक्षण देता है, उसे भी ज़िम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और उस पर भी सख्ती से क़ानून लागू होना चाहिए. देश में न्याय व्यवस्था और कानून के राज का इकबाल बुलंद हो, यही हम सबकी कोशिश होनी चाहिए.

Related Articles

Back to top button