जिला स्तरीय पंचायती बजट पास, बिना पंचायती सदस्यों कि सहमति के कोई भी योजना नहीं होगी संचालित

पंचायती राज दिवस के अवसर पर बागेश्वर जनपद कि 19 सदस्यों वाली जिला पंचायत में वर्ष 2023- 24 का वार्षिक बजट जिला पंचायत अध्यक्ष बसन्ती देव कि अध्यक्षता में पेश किया गया हैं।

पंचायती राज दिवस के अवसर पर बागेश्वर जनपद कि 19 सदस्यों वाली जिला पंचायत में वर्ष 2023- 24 का वार्षिक बजट जिला पंचायत अध्यक्ष बसन्ती देव कि अध्यक्षता में पेश किया गया हैं। इस वर्ष जिला पंचायत बागेश्वर का कुल बजट 52 करोड़ 27 लाख रुपये पंचायती सदन में सभी सदस्यों कि सर्व सहमति से पारित किया गया हैं। जिसमें राज्य वित्त से 09 करोड़ 01 लाख रूपये कि कार्य योजना भी पास हुयी हैं, और 15 वे वित्त कि धनराशि 02 करोड़ 98 लाख कि कार्य योजना को पंचायती सदन में सभी पंचायती सदस्यों कि सर्वे सहमति से पास किया गया हैं।

बागेश्वर कि पंचायती सदन में जिला पंचायत में अस्थायी रूप से कार्य कर रहें कर्मचारियों को इस वर्ष के वित्तीय वर्ष से रेगुलर किये जाने पर भी बजट पास हुआ हैं, साथ ही टूटे हुए रास्ते और खड़चे सुधारने के प्रस्ताव भी पास हुये हैं, नया पंचायती सभागार बनाने कि दिशा में प्रस्ताव पास किया गया हैं।

जिला पंचायत बागेश्वर के विपक्षी दल के नेता व सदस्य हरीश ऐठानी का पंचायती सदन में चली कार्य वाही में कहना हैं कि पंचायती सदन में तय किया गया हैं, जिला पंचायत का बजट सदस्यों कि कार्य योजना के आधार पर तय हो, विभागों के पेंडिंग कामों को जिला पंचायत सदस्य आपसी सहमति से करेगे, बिना पंचायती सदस्यों कि सहमति के कोई भी योजना नहीं चलाई जायेगी।

Related Articles

Back to top button