
दिल्ली- भारतीय कुश्ती महासंघ प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरने पर बैठी महिला पहलवानों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा. महिला पहलवानों ने भाजपा सांसद और डब्ल्यूएफ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई थी. पहलवान विनेश फोगाट समेत 7 महिला पहलवानों ने 21 अप्रैल को कनॉट प्लेस थाने में शिकायत दी थी, लेकिन इसके आधार पर एक्शन नहीं लिया गया.
दिल्ली
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 25, 2023
➡️दिल्ली में महिला खिलाड़ियों के धरना प्रदर्शन का मामला
➡️महिला पहलवानों की याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को होगी
➡️याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को होगी सुनवाई
➡️SC ने मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया
➡️जंतर-मंतर पर महिला खिलाड़ियों का धरना प्रदर्शन जारी… pic.twitter.com/DJYof79laz
मामले की पैरवी कर रहे वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि याचिका देने वालों में एक नाबालिग पहलवान भी शामिल उनका भी शोषण किया गया. इसके बाद जंतर-मंतर पर बैठी महिला पहलवानों के धरने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से शुक्रवार तक जवाब मांगा. सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अंतर्राष्ट्रीय पहलवानों की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न आरोप गंभीर हैं.








