2014 से पहले लोग भारत को शक की निगाहों से देखते थे- CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव में नगर निकाय चुनाव को लेकर एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौराना सीएम ने यूपी में बेहतर कानून व्यवस्था का उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में आज सुरक्षा का माहौल है. प्रदेश में अब दंगा नहीं होता है.

उन्नाव- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव में नगर निकाय चुनाव को लेकर एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौराना सीएम ने यूपी में बेहतर कानून व्यवस्था का उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में आज सुरक्षा का माहौल है. प्रदेश में अब दंगा नहीं होता है. उन्होंने कहा कि यूपी में अब माफिया डरे हुए हैं. अब यूपी में बेहतर कानून व्यवस्ठा है.

प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए सीएम ने कहा कि 2014 से पहले लोग भारत को शक की निगाहों से देखते थे, भारत का सम्मान नहीं करते थे. कहीं भी विस्फोट होते थे, कोई भी घुसपैठ कर देता था. भारत के नौजवानों के सामने पहचान का संकट था. दुनिया में भारत की साख नहीं बची थी. 2014 के बाद भारत के बारे में नज़रिया बदला है.

सीएम ने कहा आज दुनिया भारत की तरफ आशा भरी निगाहों से देखती है. नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मतदान करने का आह्वान करते हुए सीएम योगी ने कहा यूपी में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं.

Related Articles

Back to top button