
लखनऊ- इकाना स्टेडियम प्रशासन ने क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा झटका दिया है. अब इकाना में IPL देखने के लिए दर्शकों को काफी जेब ढीली करनी पड़ेगी. 4 गुना तक बढ़ी टिकट की कीमतों से क्रिकेट प्रशंसक मायूस हैं. पहले इकाना में सबसे सस्ता टिकट 349 रुपये का था, अब इसकी कीमत 1250 से 1500 तक हो गई है. जबकि 699 रुपये वाला टिकट 2,750 में मिल रहा है.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 26, 2023
➡️इकाना में IPL मैच का टिकट हुआ महंगा
➡️349 रुपए का टिकट 1250 और 1500 में मिल रहा
➡️जबकि 699 रुपए वाला टिकट 2750 में मिलेगा
➡️अगले महीने इकाना में होगा आईपीएल मैच
➡️1 और 3 मई को IPL के दो बड़े मैच होने हैं#Lucknow pic.twitter.com/ws4sZ7RWAx
मई में 1 व 3 तारीख को लखनऊ की टीम का बेंगलुरु और चेन्नई के साथ मैच होना है. ऐसे में बढ़ी टिकट की कीमतों से लखनऊ टीम के समर्थकों में मायूसी है. इन दोनों ही मैचों में बड़े खिलाड़ी मैदान पर खेलते नजर आएंगे. ऐसे में दर्शक खूब टिकट खरीद रहे हैं. आयोजकों ने भी इसी का फायदा उठाते हुए टिकट रेट बढ़ा दिया है.
हालांकि, इससे पहले के मैच में दर्शक नहीं आए थे तो 30 से 50 फीसदी तक रेट कम कर दिया गया था. उस समय 500 रुपए वाला टिकट 349 रुपए का कर दिया गया था. उसके बाद दो मैच में रेट कम होने के बाद दर्शकों की संख्या बढ़ी. हालांकि, उसके बाद भी स्टेडियम कभी भी फुल नहीं हो पाया. लेकिन अब कोहली और धोनी की वजह से डिमांड बढ़ी है, तो रेट लिस्ट बढ़ा दिया गया है.









