
चित्रकूट जनपद में एक पीड़ित अपने परिवार की जान बचाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने के लिए मजबूर हो गया है। दरअसल पीड़ित परिवार भरतकूप थाना क्षेत्र के वीडर पुरवा गोंडा गांव का रहने वाला है। जो गांव में खनिज विभाग द्वारा आबादी के पास मौजूद पहाड़ का पट्टा लीज में दे दिया है। जिससे पट्टे धारक द्वारा रात्रि में पहाड़ के दौरान के लिए 4 इंची अवैध ब्लास्टिंग की जाती है जिससे पहाड़ से टूट कर गिरने वाले पत्थर उनके घरों पर जाते हैं जिससे पीड़ित परिवार को जान का खतरा भी बना हुआ है। आज रात ही अवैध ब्लास्टिंग से टूटकर गिरे पत्थर से उनके पालतू कुत्ते की मौत हो गई है जिसके बाद से पीड़ित परिवार मौत के साए के दहशत में जीने के लिए मजबूर हो गया है।
पीड़ित परिवार ने इससे पहले भी कई बार अधिकारियों को लिखित में शिकायत की थी लेकिन किसी भी अधिकारी ने मामले का संज्ञान नहीं लिया और अधिकारी मामले में जांच करने गए भी तो पीड़ित परिवार को बेतुका जवाब देकर मामले की जांच बंद कर दी जिससे पीड़ित परिवार अपने परिवार की जान बचाने के लिए आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा है जहां पुलिस अधीक्षक से परिवार की जान बचाने की गुहार लगाई है।
पीड़ित परिवार के सदस्य देवीदीन का कहना है कि गांव में बने घरों के पास वाले पहाड़ का पट्टा लीज में दे दिया गया है। जिससे आवाज ब्लास्टिंग से पहाड़ के पत्थर टूट कर उनके घरों में गिरते हैं जिससे उन्हें हर वक्त उनकी जान जाने का खतरा मंडराता रहता है। इसकी शिकायत उन्होंने अधिकारियों से पहले भी कर चुके हैं जिस पर अधिकारी जांच करने गए थे। उन्होंने उनके घर पहाड़ के नीचे होने पर कोई खतरा ना होने की बात कहकर कोई कार्यवाही नहीं की जिससे पीड़ित परिवार जान बचाने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर है ।









