
यूपी एसटीएफ ने बुधवार को करोड़ों की ठगी करने वाले बड़े नटवर लाल संजय शेरपुरिया को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में गुरुवार को शेरपुरिया के व्हाट्सएप पर कुछ सनसनीखेज चैट मिली हैं। हालाँकि एसटीएफ ने इस मामले से मीडिया को दूर रखा हैं। STF के द्वारा एफआईआर,ब्रीफिंग और डिटेल शेयर नहीं किए गए हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस,एसटीएफ ने शेरपुरिया को रिमांड पर भी नहीं लिया हैं। फिलहाल ईडी, इनकम टैक्स ने भी कोई एक्शन नहीं लिया हैं। जो बताया हैं कि संजय शेरपुरिया के कनेक्शन हाईप्रोफाइल हैं। लेकिन सोचने की बात ये भी हैं कि किसकी नाराजगी की वजह से उस पर शिकंजा कसा गया हैं, ये बात अभी तक राज है ?
संजय राय उर्फ़ शेरपुरिया ठग खुद को भाजपा के बड़े नेताओं का करीबी बताकर लोगों का ठगने का काम कर रहा था। इस नटवर लाल ने अब तक सैकड़ों करोड़ रुपए की ठगी को अंजाम दे चुका है। एसटीएफ ने संजय शेरपुरिया को कल विभूतिखंड इलाके से गिरफ्तार किया गया था।
नटरवरलाल संजय बीजेपी के उच्चतम नेताओं के नाम पर फ्रॉड कर रहा था। इस ठग ने दिल्ली में एक बंगला भी कब्जा रखा है। पीएम आवास का नाम लेकर धोखाधड़ी की। संजय शेरपुरिया ने दिल्ली में लुटियंस जोन में बंगला कब्जाया है। गुजरात का हवाला देकर धोखाधड़ी गिरोह चला रहा था। गाजीपुर, लखनऊ और दिल्ली में ठिकाना बना रखा है।
ठगी में सुकेश चंद्रशेखर का बाप है ये ठग ?
संजय राय उर्फ संजय शेरपुरिया के बड़े कारनामे सामने आये हैं। मामूली ड्राइवर से नटवरलाल बनने की गजब कहानी है। फर्जी कंपनियां बनाकर अकूत पैसे का फर्जीवाड़ा किया है। एसटीएफ की पूछताछ में शेरपुरिया ने कई खुलासे किये हैं। शेरपुरिया ने ठगों का एक गिरोह बना रखा था। ठग संजय के गिरोह के झांसे में कई अफसर और कारोबारी भी फंस चुके हैं। बीजेपी के कई बड़े नेताओं को इस फ्रॉड ने चूना लगाया है। ठग संजय के कारनामे सामने आने के बाद महाठग सुकेश चंद्रेशखर से तुलना हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग संजय को ठगी में सुकेश चंद्रशेखर का बाप बता रहे हैं।









