मथुरा में सीएम योगी ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित, कहा-वैश्विक स्तर पर बनी भारत की पहचान

सीएम योगी नगर निकाय चुनाव को लेकर बेहद सक्रिय नजर आ रहे हैं. इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में एक जनसभा को संबोधित किया. सीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत पीएम मोदी द्वारा 9 सालों में किए गए कार्यों से की.

मथुरा- सीएम योगी नगर निकाय चुनाव को लेकर बेहद सक्रिय नजर आ रहे हैं. इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री ने मथुरा में एक जनसभा को संबोधित किया. सीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत पीएम मोदी द्वारा 9 सालों में किए गए कार्यों से की. सीएम ने सूडान में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन कावेरी को लेकर कहा कि हमारी सरकार को हर भारतीय की चिंता है. आज भारत कई देशों का सहयोग कर रहा है.

सीएम ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बदल चुका है. भारत तेजी से विकास के पथ पर बढ़ रहा है. आज भारत की पहचान वैश्विक स्तर पर हो रही है. सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर मथुरा जिले से भाजपा के टिकट पर नगर निकाय का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी भी मौजूद रहे. सीएम ने लोगों से सभी भाजपा उम्मीदवारों को जिताने का आह्वान किया. इस दौरान मौजूद लोगों में भी खूब उत्साह देखने को मिला.

Related Articles

Back to top button