
अमरावती; IAS अधिकारी अपर्णा यू को 3 हजार करोड़ के घोटाला मामले में अग्रिम जमानत मिल गई है. आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने अपर्णा को जमानत दी है. उन पर आंध्रा में पोस्टिंग के दौरान बड़े घोटाले का आरोप है. अपर्णा यू के पति जीबीएस भास्कर गिरफ्तार किए गए थे, फिलहाल उन्हें भी जमानत मिल गई है. जीबीएस भास्कर यूपी में MHM के हेड हैं.
अमरावती
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 30, 2023
➡️यूपी IAS अपर्णा यू को अग्रिम जमानत मिली
➡️3 हजार करोड़ के घोटाले में अग्रिम जमानत मिली
➡️आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट ने अपर्णा को जमानत दी
➡️आंध्रा में पोस्टिंग के दौरान बड़े घोटाले का आरोप है
➡️अपर्णा के पति गिरफ्तार किए गए थे
➡️अपर्णा के पति को भी फिलहाल जमानत मिली… pic.twitter.com/XweLhHQLhl
अपर्णा यू को राहत देते हुए आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने उन्हें हर 15 दिन पर जांच एंजेसी के सामने पेश होने लिए कहा है. बता दें कि 3 हजार करोड़ का घोटाला उस समय हुआ जब अपर्णा यू आंध्र प्रदेश स्किल डेवलपमेंट बोर्ड में डिप्टी सीईओ के पद पर तैनात थीं. बहरहाल, अपर्णा यू और उनके परि जीबीएस भास्कर को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है.









