
अस्थमा डे से पहले प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। केजीएमयू में पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर के विभागाध्यक्ष डॉक्टर वेद प्रकाश द्वारा यह प्रेस वार्ता की गई। GINA ने 2023 विश्व अस्थमा दिवस के लिए थीम के रूप में अस्थमा केयर फॉर ऑल को चुना है।
आपको बता दें कि अस्थमा के बारे में जागरूकता बढाने और बेहतर अस्थमा नियंत्रण के लिए मई के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है।अस्थमा केयर फॉर ऑल संदेश सभी संसाधन दशों में प्रभावी अस्थमा प्रबंधन कार्यक्रमों के विकास और कार्यान्वयन को बढावा देता है। कार्यक्रम में डॉक्टर वेद प्रकाश , डॉक्टर सारिका गुप्ता , डॉक्टर आर ए एस कुशवाहा मौजूद रहे।
विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग द्वारा अस्थमा के शीघ्र निदान और उचित उपचार के महत्व के बारे में जागरूकता बढाने के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।









