
दिल्ली: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से बातचीत करने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा धरना स्थल पर पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने धरने पर बैठे पहलवानों के साथ बातचीत की और उनकी समस्या को सुना.
#WATCH दिल्ली: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से बातचीत करने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा धरना स्थल पर पहुंचीं। pic.twitter.com/1j5dpS4zSe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2023
उन्होंने (पीटी उषा) यही बोला कि मैं आपके साथ खड़ी हूं और आपको न्याय दिलाऊंगी। जब तक बृज भूषण शरण सिंह जेल नहीं जाएंगे तब तक हम यही रहेंगे: भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा के साथ बैठक करने पर पहलवान बजरंग पूनिया, दिल्ली https://t.co/nXLlJDjNX1 pic.twitter.com/2T7ELSilZH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2023
पहलवान बजरंग पूनिया ने पीटी उषा को लेतर मीडिया से कहा कि उन्होंने यही बोला कि मैं आपके साथ खड़ी हूं और आपको न्याय दिलाऊंगी. बजरंग पूनिया ने कहा कि जब तक बृज भूषण शरण सिंह जेल नहीं जाएंगे तब तक हम यहीं रहेंगे.








