यह वरिष्ठ IPS अधिकारी बन सकता है CBI का अगला चीफ ! चर्चाओं में आ रहा तेजी से नाम…

कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद को सीबीआई का नया निदेशक बनाया जा सकता है. सूद की नियुक्ति की घोषणा अगले हफ्ते होने की संभावना है. सीबीआई निदेशक चुनने के लिए प्रधानमंत्री, CJI और नेता विपक्ष की बैठक हो चुकी है.

नई दिल्ली; कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद को सीबीआई का नया निदेशक बनाया जा सकता है. सूद की नियुक्ति की घोषणा अगले हफ्ते होने की संभावना है. सीबीआई निदेशक चुनने के लिए प्रधानमंत्री, CJI और नेता विपक्ष की बैठक हो चुकी है. दो और नाम भी लिस्ट में थे लेकिन सूद के नाम पर सहमति की चर्चा है. फिलहाल ये कयास लगाया जा रहा है कि सिनियरिटी के आधार पर सूद का सीबीआई डायरेक्टर बनाना तय है.

आपको बता दें कि वर्तमान सीबीआई प्रमुख सुबोध कुमार जायसवाल का कार्यकाल 25 मई को समाप्त हो रहा है. वह महाराष्ट्र कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. अब नया सीबीआई डारेक्टर बनाने के लिए 3 नामों पर सहमति बनी है. इन नामों में सबसे अधिक चर्चा कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद की है. वहीं, मध्यप्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुधीर सक्सेना व एजीएमयूटी कैडर के ताज हसन के नाम भी चर्चा में हैं.

Related Articles

Back to top button