
दिल्ली; सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार दिया था. लेकिन केंद्र सरकार इस आदेश के खिलाफ अध्यादेश लेकर आई है. केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच जारी इस तकरार के बीच दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि आज से देश भर में निकल रहा हूँ.
आज से देश भर में निकल रहा हूँ। दिल्ली के लोगों के हक़ के लिए। SC ने बरसों बाद आदेश पारित करके दिल्ली के लोगों के साथ न्याय किया, उन्हें उनके हक़ दिये। केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर वो सारे हक़ वापिस छीन लिये
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 23, 2023
जब ये क़ानून राज्य सभा में आएगा तो इसे किसी हालत में पास नहीं होने…
ये लड़ाई केवल दिल्ली वालों की लड़ाई नहीं है। ये लड़ाई भारतीय जनतंत्र को बचाने की लड़ाई है, बाबा साहिब के दिये संविधान को बचाने की लड़ाई है, न्यायपालिका को बचाने की लड़ाई है। ये लड़ाई देश बचाने की लड़ाई है। इसमें सबके साथ की अपेक्षा करता हूँ। https://t.co/oiqkqzuOuJ
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 23, 2023
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों के हक़ के लिए. SC ने बरसों बाद आदेश पारित करके दिल्ली के लोगों के साथ न्याय किया, उन्हें उनके हक़ दिए. केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर वो सारे हक़ वापिस छीन लिए. जब ये क़ानून राज्य सभा में आएगा तो इसे किसी हालत में पास नहीं होने देंगे. सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों से मिलकर उनका साथ मांगूंगा.
सीएम केजरीवाल ने कहा ये लड़ाई केवल दिल्ली वालों की लड़ाई नहीं है. ये लड़ाई भारतीय जनतंत्र को बचाने की लड़ाई है, बाबा साहिब के दिए संविधान को बचाने की लड़ाई है, न्यायपालिका को बचाने की लड़ाई है. ये लड़ाई देश बचाने की लड़ाई है. इसमें सबके साथ की अपेक्षा करता हूँ.








