डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने दोनों सपा MLC प्रत्याशियों को बताया ‘बलि का बकरा’, कांग्रेस पर भी किया बड़ा प्रहार !

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दोनों सपा MLC उम्मीदवारों को बलि का बकरा बताया है. उन्होंने कहा अगर अखिलेशजी के मन में इनको लेकर जरा भी प्रेम है तो इन्हें राज्यसभा भेजें.

दिल्ली; संसद भवन के उदघाट्न को लेकर हो रही राजनीति अपने चरम पर है. अब इस मामले को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है. दिल्ली पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस अभी सत्ता वियोग से बाहर नहीं आ पा रही है. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं इनको सद्बुद्धि दें, ताकि ये लोग संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में वॉयकॉट का विचार त्याग दें.

उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहता है कि मोदी जी को इसका श्रेय ना मिले. अगर कांग्रेस संसद भवन बनाती तो पूरी सदी निकल जाती. उन्होंने कहा कि एसपी-आरएलडी पहले से ही भाजपा के विरोध में हैं. एमएलसी चुनाव में एसपी द्वारा केशव मौर्य से समर्थन मांगने पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अतिपिछड़ा और दलित विरोधी हैं.

केशव ने कहा कि दोनों MLC उम्मीदवारों को बलि का बकरा बनाया गया है. अगर अखिलेशजी के मन में इनको लेकर जरा भी प्रेम है तो इन्हें राज्यसभा भेजें. उन्होंने कहा कि राज्यसभा या लोकसभा में अपने परिवार और जाति को दे टिकट देते हैं. आगामी चुनाव में मैं नजर रखूंगा कि…. कितने ऐसे लोगों को टिकट देते हैं.

Related Articles

Back to top button