
डिजिटल डेस्क- पिछले काफी दिनों यूपी में भयंकर गर्मी हो रही थी.और गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बेकरार थे.लेकिन अब यूपी के कई हिस्सों में बारिश हो रही है.दिल्ली एनसीआर और यूपी में प्री-मानसून वाला मौसम हो गया है.लगातार हो रही हल्की-हल्की बारिश से लोगों को राहत मिली है.
रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से लोगों को काफी ज्यादा राहत मिली है और तापमान में भी गिरावट हुई है. मौसम में विभाग के अनुसार तूफान बिपरजॉय की वजह से उत्तर भारत सहित गुजरात और राजस्थान के मौसम का मिजाज बिल्कुल ही बदल गया है.
उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बारिश हुई है.वहीं मानसून ने दक्षिण भारत में दस्तक दे दी है. तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से होते हुए पूर्वी भारत के साथ बाकि के इलाकों में मानसून अपनी एंट्री मारेगा.
मौसम विभाग के अनुसार मुंबई और उससे सटे हुए इलाकों में अगले 10 दिन के अंदर मानसून एंट्री होने वाली है. कुछ ही दिनों के बाद मुंबई में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी.
पिछले दिनों में तूफान बिपरजॉय ने काफी आफत ला दी थी.गुजरात के कच्छ में तूफान ने खूब तभाही मचाई थी.इसके अलावा गुजरात के इलाकों में तूफान ने गहरा असर दिखाया था.









