टमाटर हुआ लाल, मानसून की पहली बारिश ने बढ़ा दिए सब्जियों के दाम

यूपी, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश सहित कई प्रदेशों में टमाटर का रेट काफी महंगा हो गया है।

जहां एक तरफ बढ़ती गर्मी ने लोगों का जीना मोहाल किया हुआ है तो अब गर्मी की वजह से सब्जियां भी भाव खाने लगी हैं। राजधानी लखनऊ में सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। लखनऊ में टमाटर 120 रुपए प्रति किलो बिक रहा। यही टमाटर एक माह पहले टमाटर 10 से 20 रुपए प्रति किलो बक रहा था। यूपी, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश सहित कई प्रदेशों में टमाटर का रेट काफी महंगा हो गया है।

एक बार फिर सें सब्जियों के बढ़ते दाम से आम जनता की जेब पर भारी असर पड़ रहा है। सब्जियों में महंगाई ने आम जनता की जेब ढीली कर दी है। दरअसल देश के कई हिस्सों में सब्जियों के दाम में कापी उछाल आया है। कुछ दिन पहले तक जो टमाटर खुले बाजार में 10 से 20 रूपये किलो में बिक रहा था वह आज 100 रूपये के पार चला गया है। मानसून की पहली बारिश के बाद ही आज टमाटर 100 रूपये के पार पहुंच चुका है। कुछ जगहों पर बेमौसम बारिश से फसल को नुकसान भी हुआ है।

टमाटर के साथ सभी सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। परवल, लोभिया, बैगन, धनियां, अदरक भी महंगा हो गया है। अदरक 230 रुपए प्रति किलो तो धनियां 150 के पार पहुंच गया है। 40 रुपए में मिलने वाला परवल 80 रुपए प्रति किलो मिल रहा है। बारिश ज्यादा हुई तो सब्जियों के दाम और महंगे होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश में इस साल टमाटर की कम पैदावार हुई है। प्रदेश में बेंगलुरू से टामाटर मंगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button