जल्द ही मां बनेंगी IAS ऑफिसर टीना डाबी, नन्हें मेहमान के स्वागत को लेकर घर में हो रहे खास इंतजाम !

IAS ऑफिसर टीना डाबी के घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है. इस नन्हे मेहमान के स्वागत के लिए उनके घर में तैयारियां जोरों पर हैं. खबरों के मुताबिक टीना डाबी अगस्त माह में अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती हैं.

जयपुर; अक्सर चर्चाओं में रहने वाली जैसलमेर कटेक्टर टीना डाबी जल्द ही खुशखबरी देने वाली हैं. उनके घर में किलकारी गूंजने वाली है. दरअसल, टीना के घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है. इस नन्हे मेहमान के स्वागत के लिए उनके घर में तैयारियां जोरों पर हैं. खबरों के मुताबिक टीना डाबी अगस्त माह में अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती हैं.

खबरें आ रही हैं कि प्रेगनेंसी को देखते हुए टीना डाबी ने सरकार से मैटरनिटी लीव की अपील कर दी है. आने वाले कुछ दिनों में उनकी छुट्टी मंजूर होने की भी संभावना है. जिसके बाद वह फील्ड पर नजर आएंगी. वहीं, यह भी खबर है कि उन्होंने फील्ड के बजाए नॉन फील्ड पोस्टिंग देने की गहलोत सरकार से अपील की है. ताकि प्रेगनेंसी के दौरान उन्हें कोई समस्या ना हो.

गौरतलब है कि टीना डाबी ने पहली शादी अपने ही बैच के सेकंड टॉपर अतहर आमिर से 2018 में की थी. लेकिन उनकी यह शादी कुछ दिनों बाद टूट गई थी. जिसके बाद उन्होंने दूसरी शादी IAS ऑफिसर प्रदीप गवांडे से दूसरी शादी रचाई थी.

Related Articles

Back to top button