बाउंसर के बाद अब वाराणसी में सिक्योरिटी गार्ड लगाकर बेचा गया टमाटर, अखिलेश यादव ने ली बीजेपी पर चुटकी !

वाराणसी में सिक्योरिटी गार्ड के साथ टमाटर बेचे जाने को लेकर एक बार फिर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने ट्वीट कर बीजेपी सरकार पर तंज किया है।

वाराणसी। जनपद वाराणसी में विगत दिनों बाउंसर लगवाकर टमाटर बेचे जाने का मामला खुब सुर्खियों में रहा। तो वही इसके बीच अब वाराणसी के पहाड़िया मंडी में सिक्योरिटी गार्ड लगाकर टमाटर बेचे जाने की तस्वीर सामने आई है। वाराणसी में सिक्योरिटी गार्ड के साथ टमाटर बेचे जाने को लेकर एक बार फिर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने ट्वीट कर बीजेपी सरकार पर तंज किया है।

अखिलेश यादव ने ” स्पेशल टमाटर फोर्स” नाम की मांग…
वाराणसी के पहाड़िया मंडी में सिक्योरिटी गार्ड के साथ टमाटर बेचे जाने की खबरों को शेयर करते हुए, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर व्यंग किया। अखिलेश यादव ने लिखा कि अब “स्पेशल टास्क फोर्स” (एसटीएफ) का नाम बदलकर “स्पेशल टमाटर फोर्स” कर देना चाहिए। इससे पहले बीते रविवार को बाउंसर के साथ टमाटर बेचे जान को लेकर अखिलेश यादव ने टमाटर को जेड प्लस सिक्योरिटी दिए जाने की मांग की थी। अखिलेश यादव के द्वारा लगातार बढ़ते टमाटर के दाम को लेकर बीजेपी सरकार पर सोशल मीडिया के माध्यम से तंज किया जा रहा है।

पहाड़िया मंडी में बेचा गया सिक्योरिटी लगाकर सस्ते दाम पर टमाटर
बाजारों में इन दिनों टमाटर करीब 150 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वही वाराणसी के पहाड़िया मंडी में उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए मंडी परिषद की तरफ से स्टॉल लगाकर 60 रुपए प्रति किलो टमाटर बिकवाया जा रहा है। बाजार से आधे दाम से भी कम में बिक रहे टमाटर को लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। ऐसे में भिड़ बेकाबू न हो इसके लिए सिक्योरिटी गार्ड मंडी परिषद ने लगा रखा है। वही टमाटर लेने के लिए उपभोक्ता को आधार कार्ड दिखना पड़ रहा है, तो वही एक बार एक व्यक्ति को एक किलो टमाटर दिया जा रहा है।

बाउंसर लगवाकर टमाटर बेचने पर सपा कार्यकर्ता और सब्जी विक्रेता पर हुई थी कार्रवाई
वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के नगवा में विगत दिनों टमाटर के बढ़ते दामों को लेकर सपा कार्यकर्ता ने बाउंसर लगावक टमाटर बिकवाया था। वही इस मामले में लंका थाने की पुलिस ने सपा कार्यकर्ता सहित सब्जी विक्रेता और उसके बेटे व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस प्रकरण में सब्जी विक्रेता और उसके बेटे को जेल भेज दिया गया, जो बुधवार को जमानत पर जेल से बाहर आए। तो दुसरी ओर सपा कार्यकर्ता पूरे प्रकरण के बाद से फरार है, जिसे लंका थाने की पुलिस तलाश कर रही है।

रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल

Related Articles

Back to top button