वाराणसी में बाढ़ की आशंका को लेकर सरकार अलर्ट, बाढ़ क्षेत्रों को किया गया चिंन्हित

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल सहित तमाम जिलों में बाढ़ कि स्थिति को लेकर 11 एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि आपदा के साथ बाढ़ की स्थिति के लिए एनडीआरएफ टीम बचाव कार्य के लिए तैयार है। एनडीआरएफ टीम ने वाराणसी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित किया जा चुका है। इसके लिए एनडीआरएफ की 4 टीम तैनात किया गया है।

वाराणसी; पहाड़ों के साथ दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो रही भारी बारिश को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने पश्चिम यूपी के हालातों को देखते हुए वाराणसी प्रशासन को अलर्ट किया है। गंगा और सहायक नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर व बाढ़ की आशंका को देखते हुए वाराणसी के 11 NDRF बटालियन को बचाव कार्य के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। बाढ़ आने पर प्रदेश के 42 जिलों तक बचाव और राहत कार्य 11 NDRF बटालियन के जवान करते हैं।

बाढ़ को देखते हुए एनडीआरएफ ने की खास तैयारी…

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल सहित तमाम जिलों में बाढ़ कि स्थिति को लेकर 11 एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि आपदा के साथ बाढ़ की स्थिति के लिए एनडीआरएफ टीम बचाव कार्य के लिए तैयार है। एनडीआरएफ टीम ने वाराणसी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित किया जा चुका है। इसके लिए एनडीआरएफ की 4 टीम तैनात किया गया है।

एक टीम में 35 से 40 प्रशिक्षित जवान है। इसके अलावा टीम में मेडिकल टीम और वाटर एम्बुलेंस की तैनाती की गई है। उप महानिरीक्षक ने बताया कि एक टीम में 35 बचाव सदस्य रहते हैं, एक टीम के पास 4 बोट या ओबीएम बचाव के लिए है। हर टीम में ऑक्सीजन सिलेंडर समेत सभी उपकरणों के साथ 2 डीप डाइवर्स (गोताख़ोर) तैनात किए गए है। टीम के पास पर्याप्त लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय (ट्यूब) आदि बचाव के उपकरण मौजूद हैं।

उत्तर प्रदेश में एनडीआर की 4 टीम हुई तैनात….

वाराणसी सहित तमाम जिलों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए 11 एनडीआरएफ अपने 4 टीमों को प्रदेश में तैनात कर दिया है। 11 एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक ने बताया कि जिस जिले में हर साल अधिक बाढ़ आती है, उन जिलों को पहले से चिह्नित किया गया है। इनमें गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, लखनऊ और बलिया में भी सभी बचाव और राहत उपकरणों के साथ एक-एक टीम तैयार है। यदि किसी जगह पर और अधिक टीम की जरूरत पड़ेगी, तो उसके लिए भी एनडीआरएफ पूरी तरह से मुस्तैद है।

बाढ़ से बचाव के लिए एनडीआरएफ ने आम लोगों को किया प्रशिक्षित

11 एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि बाढ़ जैसे हालात नदी किनारे शहर और गांव में प्रति वर्ष आता है। ऐसे में बाढ़ की स्थिति में लोगो को बचने के लिए लगातार विभिन्न स्थानों पर एनडीआरएफ के जवानों के द्वारा प्रशिक्षित किया गया। बाढ़ आने पर जब तक लोगों के पास राहत पहुंचे, उससे पहले लोग खुद बचाव कार्य में जुट जाएं, इसके लिए लोगों को शिविर लगाकर जागरूक करने के साथ प्रशिक्षित किया गया है।

रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल

Related Articles

Back to top button