कर्नाटक से लिखा जाएगा एक और राजनीतिक अध्याय, अखिलेश यादव बोले- History यहाँ से जुड़ी है, अब Future भी जुड़ेगा

इस बैठक में 26 विपक्षी दलों के एकत्रित होने की संभावना है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी इस बैठक मे पहुंच रहे हैं।

2024 के लोकसभा चुनावों से पहले, विपक्षी दल सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला करने के लिए एक साथ आ रहे हैं। जिसके लिए बैठकों का दौर जारी है। विपक्ष की दूसरी संयुक्त बैठक आज बेंगलुरु में होगी। यह बैठक दो दिनों तक चलने वाली है, जो 18 जुलाई को समाप्त होगी, जिसमें प्रमुख दलों के नेता मिलेंगे और आगामी चुनावों के लिए अपनी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

नेताओं के सोमवार दोपहर को आने की तैयारी के साथ, शाम 6 बजे एक अनौपचारिक बैठक निर्धारित है। जिसके बाद रात 8 बजे रात्रिभोज होगा। 18 जुलाई को बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी और शाम 4 बजे तक चलेगी, इसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी जिसमें 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार रणनीति की घोषणा की जा सकती है।

इस बैठक में 26 विपक्षी दलों के एकत्रित होने की संभावना है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी इस बैठक मे पहुंच रहे हैं। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कह कि “कर्नाटक आना हमेशा अच्छा लगता है क्योंकि अपनी ज़िंदगी के कई Chapters यहाँ पढ़े हैं। अब यहाँ से देश का एक और Historical Chapter लिखेंगे! History यहाँ से जुड़ी है, अब Future भी जुड़ेगा।”

Related Articles

Back to top button