
दिल्ली : देश में 2024 में होने वाले आम चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस अपना अपना कुनबा बढ़ाने में लगी हुई है. जहाँ कांग्रेस ने बेंगलुरु में विपक्षी दलों की एक बड़ी बैठक बुलाई है. जिसमे 26 से अधिक पार्टियाँ शामिल हो रही है. वही बीजेपी ने भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. कल एनडीए की होने वाली बैठक से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस वार्ता की.
Addressing a press conference at BJP Head Office, New Delhi. https://t.co/uRNPrAKF0e
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) July 17, 2023
प्रेस वार्त्ता में जेपी नड्डा ने बताया कि कल 38 पार्टियां बैठक में शामिल होंगी.NDA का ग्राफ बढ़ा है. उन्होंने आगे कहा की 9 साल में स्ट्रांग लीडरशिप को सबने देखा है.हमारी गरीबी 22% से घटकर 10% हो गई है. जेपी नड्डा ने कहा की ये एलाएंस सत्ता के लिए नहीं सेवा के लिए है.2024 में पीएम मोदी के नेतृत्व में फिर सरकार बनाएंगे. NDA का एजेंडा साफ,सबको साथ लेकर चलना.
प्रेस वार्त्ता के दौरान नड्डा ने कांग्रेस को खूब खरी खरी सुनाई. उन्होंने कहा की कांग्रेस की दिक्कत है वो पढ़ाई,लिखाई से दूर है, ये कुछ जानते नहीं और न कुछ देखते है.









