भाजपा के मंच पर तार-तार हुई मर्यादा, जिलाध्यक्ष और विधायक में ति‌खी नोकझोक, केंद्रीय मंत्री के सामने ही दे डाली देख लेने की धमकी

पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल के उपलक्ष्य में मुगलसराय के लेडुआपर(शिवाला) गांव में टिफिन बैठक कार्यक्रम आयोजित किया था. लेकिन इस दौरान मुगलसराय विधायक को केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्रनाथ पांडेय के सम्मान करने के लिए नहीं बुलाया गया.

(रिपोर्ट- रविकान्त सिंह, चंदौली)

चंदौली जिले के मुगलसराय विधानसभा के लेड़ूआपर(शिवाला) क्षेत्र में मंगलवार की शाम को भाजपा की ओर से ‌टीफिन कार्यक्रम आयोजित हुआ. इसमें केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय और मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल के साथ अन्य पदाधिकारी शामिल हुए. परन्तु यहां मंच पर केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय के सामने मुग़लसराय विधायक रमेश जायसवाल की अनुशासनहीनता का सामने आई है.

विधायक रमेश अपने पार्टी के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह और प्रदेश संगठन मंत्री प्रभारी मीना चौबे से भिड़ गए. केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय के सामने हुई नोकझोंक के दौरान एक दूसरे को देख लेने तक की धमकी भी दी. आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल के उपलक्ष्य में मुगलसराय के लेडुआपर(शिवाला) गांव में टिफिन बैठक कार्यक्रम आयोजित किया था. लेकिन इस दौरान मुगलसराय विधायक को केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्रनाथ पांडेय के सम्मान करने के लिए नहीं बुलाया गया.

जिसके बाद खुद को उपेक्षित देख मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल भड़क गए और भड़कते हुए मंच छोड़कर जाने लगे. जिसके बाद जिला प्रभारी और प्रदेश संगठन मंत्री मीना चौबे ने उन्हें रुकने का इशारा किया. लेकिन विधायक आपे से बाहर हो गए. कहासुनी के दौरान विधायक ने जिला प्रभारी से पार्टी से निकलवा देना तक बात कह दी.

विधायक ने जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह पर दुर्व्यस्था का आरोप लगाया. आंख दिखाते हुए कहा कि पूरे पार्टी का नाश कर दिए. जिसपर जिलाध्यक्ष ने भी तीखे तेवर में कहा आंख मत दिखाइए. मंच पर उपजे विवाद से केंद्रीय मंत्री महेंद्र पाण्डेय हक्का बक्का रह गए और विधायक को मनाने के अंदाज में हाथ दबाते रह गए. खास बात यह हैं कि विधायक की नाराजगी यहीं खत्म नहीं हुई. उन्होंने मंच से संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं को सम्मान और स्वाभिमान से समझौता न करने दी नसीहत भी दे डाली.

Related Articles

Back to top button