युवती के साथ हुई जबरदस्ती और युवक की पिटाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जांच में जुटी पुलिस

सोशल मीडिया पर काशी में सरेराह युवती से जबरदस्ती और युवक की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक आरोपी युवक के द्वारा युवती से जबरदस्ती उसके ढके हुए चेहरे को खुलवाकर वीडियो बनाया जा रहा है, तो वही दूसरी तरफ इसके साथ मौजूद युवक को दौड़ा -दौड़ा कर पीटा जा रहा है।

रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल, वाराणसी

वाराणसी : सोशल मीडिया पर काशी में सरेराह युवती से जबरदस्ती और युवक की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक आरोपी युवक के द्वारा युवती से जबरदस्ती उसके ढके हुए चेहरे को खुलवाकर वीडियो बनाया जा रहा है, तो वही दूसरी तरफ इसके साथ मौजूद युवक को दौड़ा -दौड़ा कर पीटा जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस में हड़कंप मच गया है। वाराणसी पुलिस वीडियो की जांच में जुट गई है.

सिगरा थाना क्षेत्र में हुई युवती के साथ जबरदस्ती, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर…

वाराणसी में युवती के साथ जबरदस्ती और युवक की पिटाई का वीडियो सिगरा थाना क्षेत्र के इंग्लिशिया लाइन का है। वीडियो में युवती के साथ जबरदस्ती मुंह खोलने का दबाव बना रहा युवक युवती का वीडियो बनाते हुए देखा जा रहा है। वही एक वीडियो में युवती के साथ आए युवक को लोग दौड़ा -दौड़ा कर पीट रहे है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो को पुलिस ने लिया संज्ञान, जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की कही बात…

वायरल हो रहे वीडियो को लेकर बताया जा रहा है, कि इंग्लिशिया लाइन क्षेत्र में एक युवक -युवती के साथ गेस्ट हाउस में रूम लेने के लिए पहुंचा। ऐसे में क्षेत्रीय लोग भड़क उठे और युवती को पकड़ उसका वीडियो बनाने लगे। वही इस पूरी घटना को लेकर वाराणसी की सिगरा थाना क्षेत्र की पुलिस जांच में जुट गई है। सिगरा थाना क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। इसकी जांच पुलिस टीम द्वारा किया जा रहा है, जो भी उसमे दोषी होगा उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि किसी भी युवती का जबरदस्ती मुंह खुलवाना और वीडियो बनाना अपराध है। इस घटना की फिलहाल कोई शिकायत पुलिस को नही मिली है, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, तो इसकी गहनता से जांच की जा रही है.

Related Articles

Back to top button