काशी में विश्व का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय टेंपल कॉन्क्लेव एंड एक्सपो का आयोजन, RSS प्रमुख मोहन भागवत करेंगे उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 22 जुलाई से 3 दिवसीय इंटरनेशनल टेंपल कॉन्क्लेव एंड एक्सपो का उद्घाटन आरआरएस के सरसंघचालक मोहन भागवत करेंगे। वाराणसी के अंतर्राष्ट्रीय रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में तीन दिनों तक भारत सहित 32 देशों से आए करीब 450 से अधिक मंदिरों के प्रबंधक शामिल होंगे।

वाराणसी; उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 22 जुलाई से 3 दिवसीय इंटरनेशनल टेंपल कॉन्क्लेव एंड एक्सपो का उद्घाटन आरआरएस के सरसंघचालक मोहन भागवत करेंगे। वाराणसी के अंतर्राष्ट्रीय रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में तीन दिनों तक भारत सहित 32 देशों से आए करीब 450 से अधिक मंदिरों के प्रबंधक शामिल होंगे। इस आयोजन में हिंदू धर्म के साथ बौद्ध, जैन, सिख टेंपल के प्रबंधक भी शामिल होंगे। तीन दिनों तक 16 सत्रों में आयोजित होने वाले इस कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र को आरआरएस प्रमुख मोहन भागवत संबोधित करेंगे।

देश में पहली बार हो रहा इंटरनेशनल टेंपल कॉन्क्लेव एंड एक्सपो का आयोजन

धर्म की नगरी काशी में पहली बार इंटरनेशनल टेंपल कॉन्क्लेव एंड एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। कॉन्क्लेव में 32 देशों से आए मठ, मंदिर और गुरुद्वारों के पदाधिकारी प्रबंधन को लेकर चर्चा लेकर करेंगे। मंदिर प्रबंधक कैसे मंदिरों में बढ़ते भीड़ को मैनेज करते है, साफ -सफाई, फंड मैजमेंट, सुरक्षा व्यवस्था, के साथ मंदिरों के अन्य व्यवस्थाओं को लेकर कैसे मंदिर प्रबंधन कार्य करती है। इन सभी विषयों को लेकर मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोग अपने अनुभवों को सांझा करेंगे। से साथ मौजूदा समय में मंदिरों की क्या स्थिति है और क्या सुधार की आवश्कता है इसको लेकर चर्चा की जाएगी।

कॉन्क्लेव से 32 देशों के करीब 1200 मंदिर से जुड़ेंगे प्रतिनिधि, सीएम योगी आदित्यनाथ हो सकते है शामिल

वाराणसी में होने वाले इंटरनेशनल टेंपल कॉन्क्लेव एंड एक्सपो के आयोजको के अनुसार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को आमंत्रण भेजा जा रहा है। मना जा रहा है, कि शनिवार को सीएम अपने वाराणसी दौरे के दौरान कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं। वहीं आयोजको ने बताया कि कार्यक्रम में 32 देशों के करीब 1200 मंदिरों से लोग कार्यक्रम से जुड़ेंगे। करीब 450 लोग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, तो हजारों मंदिर से जुड़े लोग ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल, वाराणसी

Related Articles

Back to top button