
ज्ञानवापी परिसर के सर्वे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। ज्ञानवापी सर्वे पर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। हाईकोर्ट ने सुनवाई के अंतिम वक्त पर ASI सर्वे पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने कल तक के लिए सर्वे पर रोक लगाई है। कल 3.30 बजे तक ASI सर्वे पर रोक लगी रहेगी।
बता दें, मुस्लिम पक्ष ने सर्वे पर रोक लगाने की मांग की थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट का ज्ञानवापी मामले में बड़ा आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे पर कल तक की रोक लगा दी है।
बता दें, इससे पहले हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने हिंदू व मुस्लिम पक्ष की दलीलें सुनी हैं। मुस्लिम पक्ष की मांग है कि मस्जिद का सर्वेक्षण रोक दिया जाए। जबकि हिंदू पक्ष की मांग है कि सर्वेक्षण किया जाना चाहिए जिससे सच्चाई सामने आ सके।









