Madarsa Board Result: 10वीं, 12वीं, मोलवी, मुंशी, आलिम, कामिल, फाजिल का रिजल्ट जारी, 84.48 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण

परीक्षा में कुल 1,69,796 परीक्षार्थी सम्मिलित हुये जिसमें से 1,09,527 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये। मुख्यालय स्तर पर समस्त परीक्षा केन्दों की वेबकास्टिंग भी करायी गयी।

उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मुंशी/मौलवी (सेकेण्डरी), आलिम (सीनियर सेकेण्डरी), कामिल एवं फाजिल परीक्षा वर्ष-2023 प्रदेश के 539 परीक्षा केन्द्रों पर सकुशल, नकलविहीन, पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण रूप से सम्पन्न हुई थी। मुख्यालय स्तर पर समस्त परीक्षा केन्दों की वेबकास्टिंग भी करायी गयी।

परीक्षा वर्ष-2023 में कुल 1,69,796 परीक्षार्थी सम्मिलित हुये जिसमें से 1,09,527 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में 54,481 छात्र (98.54 प्रतिशत) एवं 55046 (87.22 प्रतिशत) छात्रायें है। इस प्रकार कुल 84.48 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये। मुंशी/मौलवी परीक्षा में कुल 101182 छात्र सम्मिलित थे जिसमें 70687 उत्तीर्ण हुए, जिसका प्रतिशत 79.21 प्रतिशत है। आलिम परीक्षा में 29496 के सापेक्ष 23888 उत्तीर्ण हुए जो 88.58 प्रतिशत है।

कामिल में 8120 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिसके सापेक्ष 7513 उत्तीर्ण हुए जिनका प्रतिशत 91.2 है। फाजिल में 4420 छात्र-छात्रायें सम्मिलित हुए जिसमें 4129 उत्तीर्ण हुए, जो 95.31 प्रतिशत है। मुंशी/मौलवी (सेकेण्डरी अरबी/फारसी) परीक्षा में मोहम्मद नाजिल मदरसा तालीमुल जदीद नूरखानपुर, भदोही ने प्रदेश में प्रथम, मोहम्मद मोईन, मदरसा जामिया जिकरा जनपद सीतापुर ने द्वितीय एवं मोहम्मद इरफान, मदरसा जामिया जिकरा जनपद सीतापुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

आलिम (सीनियर सेकेण्डरी अरबी/फारसी) परीक्षा में चाॅदनी बानों, मदरसा उस्मान अहमद पब्लिक स्कूल ज नपद फर्रूखाबाद ने प्रथम, सादिया फातिमा, मदरसा अल्लामा फजले हक खैराबादी मेमोरियल खैराबाद जनपद सीतापुर ने द्वितीय एवं मोहम्मद उजैर, मदरसा अल्लामा फजले हक खैराबादी मेमोरियल खैराबाद जनपद सीतापुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

कामिल परीक्षा में रूकैय्या बेबी, मदरसा मजहरूल उलूम जनपद वाराणसी ने प्रथम, हादिया खातून, मदरसा जामिया जिकरा निस्वां जनपद सीतापुर ने द्वितीय एवं मोहम्मद हुसैल, मदरसा दर्सगाह आलिया इस्लामिया शरीफ नगर जनपद मुरादाबाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। फाजिल परीक्षा में फरहा नाज, मदरसा सिद्दीकिया निस्वां स्कूल जनपद कानपुर नगर ने प्रथम, वारिशा नाज, मदरसा सिद्दीकिया निस्वां स्कूल जनपद कानपुर नगर ने द्वितीय एवं वसीम अहमद, मदरसा दारूल हुदा युसूफपुर जनपद सिद्वार्थनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

Related Articles

Back to top button