
नोएडा : नोएडा अथॉरिटी अपने कारनामों को लेकर चर्चा में बना रहता है. ताजा मामला नोएडा अथॉरिटी के नए CEO से जुड़ा है. जिनको अथॉरिटी के बंगले होते हुए भी किराए के मकान में रहना पड़ रहा है. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योकि नोएडा अथॉरिटी के बंगलों पर कब्ज़ा हो रखा है. जिसके चलते नोएडा के नए CEO लोकेश किराए के मकान में शिफ्ट हुए है.
नोएडा
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) July 31, 2023
➡️नोएडा अथॉरिटी के इतिहास में एक और कारनामा जुड़ा
➡️नोएडा के नए CEO को किराए के मकान में रहना पड़ रहा
➡️नोएडा के नए CEO लोकेश किराए के मकान में शिफ्ट हुए
➡️रितु महेश्वरी ने नोएडा CEO आवास खाली करने से मना किया
➡️रितु महेश्वरी ने आवास खाली करने से साफ-साफ इंकार किया… pic.twitter.com/QCI3wZ4rXK
आपको बता दे की नोएडा अथॉरिटी की पूर्व CEO रही रितु महेश्वरी ने नोएडा CEO आवास खाली करने से मना किया हुआ है. रितु महेश्वरी ने आवास खाली करने से साफ-साफ इंकार कर दिया है. रितु के दबाव में लोकेश किराए के मकान में चले गए है. नोएडा अथॉरिटी के इतिहास में ये पहली घटना है जब नोएडा के मामलों का बॉस नोएडा में किराए पर रह रहा है.
आपको बता दे की नोएडा अथॉरिटी के पास 5 बंगले,लेकिन सब पर कब्जा है.मौजूदा, ट्रांसफर और रिटायर अफसरों ने अपना कब्जा कर रखा है.जबकि नोएडा अथॉरिटी का खुद का CEO किराए के मकान में रह रहा है.









