
लखनऊ; राजधानी लखनऊ में आज सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है. कई इलाकों में तेजी से हुई बारिश से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है. वहीं बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) August 2, 2023
➡️बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जताई संभावना
➡️लखनऊ में बारिश,आकाशीय बिजली गिरने की संभावना
➡️मौसम विभाग ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी की
➡️‘सीतापुर,कानपुर हाईवे पर खासतौर पर सावधान रहें’
➡️इन इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावाना
➡️‘पेड़ और किसी लोहे के स्ट्रक्चर की… pic.twitter.com/HuMugT0bn0
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार आज बुधवार को लखनऊ व आसपास के जिलों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है.
साथ ही मौसम विभाग ने सीतापुर व कानपुर हाईवे की तरफ रहने वाले या जाने वाले सभी लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है. लोगों को आगाह करते हुए कहा गया है कि राहगीर पेड़ या किसी लोहे के स्ट्रक्चर की शरण लेने से बचें. अगर जरूरी ना हो तो बाहर निकलने से परहेज करें.









