
डिजिटल डेस्क- हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा ने देशभर में गंभीर मोड़ ले लिया है. देशभर में हिंदू वादियों संगठन का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. देश और प्रदेश की राजधानी में हिंसा के विरोध में लोगों का प्रदर्शन देखने को मिला है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में VHP और बजरंग दल समेत कई हिंदू संगठनों का प्रदर्शन देखने को मिला. दिल्ली, नोएडा, बिजनौर और मैनपुरी में प्रदर्शन हुआ है. गाजियाबाद, हापुड़ और मेरठ में भी जोरदार प्रदर्शन किया गया. सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई. नोएडा में हिंदू संगठन के लोगों ने DM आवास को घेरने की भी प्लानिंग की थी. नोएडा स्टेडियम में भी हिंदू संगठन के लोग इकट्ठा हुए थे.
आज VHP और बजरंग दल का देशव्यापी प्रदर्शन देखने को मिला. बता दें कि नूंह हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई. प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर कई शहरों में भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया.
गाजियाबाद की बात करें तो नूंह में हुए बवाल के विरोध में प्रदर्शन हुआ. गाजियाबाद में हिन्दू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया. जिले में 3 स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया गया. शहर में VHP और बजरंग दल ने आक्रोश यात्रा निकाली.
मेरठ में भी कुछ इसी तरीके का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. कमिश्नरी चौराहे पर विरोध प्रदर्शन हुआ. विहिप, बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने पुतला भी फूंका. इस दौरान हिंदूवादी संगठनों के कई बड़े नेता मौजूद रहे.
सहारनपुर में हरियाणा हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया गया. कलेक्ट्रेट में बजरंग दल ने हंगामा किया.प्रांत संयोजक विकास त्यागी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया.
वहीं ताजनगरी आगरा की बात की जाए, तो वहां पर भी कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिला. सैकड़ों की संख्या में हिंसा के विरोध में हिंदू वादियों संगठन का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला. विहिप के सैकड़ों कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे थे. बता दें कि यहां पर मुख्यालय में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यालय पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया था.









