उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव सदन में सरकार को घरेंगे। आज विधानसभा में अखिलेश यादव चर्चा करेंगे। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी चर्चा में हिस्सा ले सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में इस समय मानसून सत्र शुरू होने से सियासी पारा गरमा है। सत्र की कार्यवाई 11 बजे शुरू होगी। आज सदन में विपक्ष द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर हंगामें के भी आसार हैं।
विधानसभा सत्र की कार्य़वाही में आज कार्य संचालन नियमावली के नए नियम पर आज बहस होगी। यह नियमावली देश की किसी भी विधानसभा में नहीं लागू है। नए नियम पर आज बहस हो सकती है। कार्यवाही में एमएलए ऑनलइन जुड़ सकेंगे।